चचेरे भाई बने बहशी, मासूम से किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ते के दो चचेरे भाई ही मासूम के लिए हैवान बन गए। दोनों पहले तो बहला फुसलाकर इस मासूम को अपने साथ ले गए। फिर अपने घर में बारी बारी उसके साथ रेप किया। मासूम को यह तक मालूम नहीं था कि आखिर उसके साथ ये हो क्या रहा है।
यह बात किसी को पता न चले, इसके लिए दोनों ने मासूम को खूब डराया। मगर आखिरकार इनकी करतूत से परदा उठ गया। मासूम ने इसकी शिकायत अपने माता पिता से की। सभी पीड़ित बच्ची की बात सुनकर दंग रह गए।
गैंगरेप का यह मामला हिमाचल के जिला चंबा का है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती है।
रिश्ते के चचेरे भाई निकले आरोपी
जब मासूम बच्ची ने बताया कि उसके साथ ये गलत काम और किसी ने नहीं बल्कि चचेरे भाइयों ने किया है तो सभी शर्म से डूब गए। पीड़िता के माता-पिता आरोपियों की शिकायत करने उनके घर पहुंचे।
मगर यहां आरोपी नाबालिग युवकों के परिजनों ने आरोपियों को सबक सिखाने की बजाए पीड़ित पक्ष को ही भला बुरा कह कर घर से बाहर निकाल दिया। बाद में यह मामला थाने पहुंचा।
फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में करवाया गया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि मामले के दोनों आरोपी नाबालिग हैं। जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा और न्यायालय के आदेश पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
महिला के चेहरे पर ये क्या डाल दिया
वहीं, सिरमौर के पांवटा थाना के तहत शिवपुर पंचायत के गांव हरीपुर में एक शख्स ने पुरानी रंजिश के चलते मां बेटी के मुंह पर कीटनाशक का स्प्रे कर दिया। इससे दोनों बेहोश हो गईं।
पुलिस के अनुसार दोनों साथ लगते खेत में काम कर रही थी। आरोपी हरमिंद्र सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते जहरीली दवाई का छिड़काव इनके मुंह एवं शरीर पर कर दिया। इससे दोनों बेहोश हो गई। बाद में इन्हें उपचार के लिए पांवटा अस्पताल ले जाया गया। जहां से अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
पांवटा के डीएसपी योगेश रोल्टा ने शिकायत मिलने की पुष्टि कर बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी हरमिंद्र सिंह के खिलाफ 324 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।