फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangerape in himachal solan

विधवा से पहले की मारपीट फिर गैंगरेप

Thu, 25 Sep 2014 10:17 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
gangerape in himachal solan

हिमाचल प्रदेश गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि विधवा के साथ पहले चार लोगों ने मारपीट की और इसके बाद गैंगरेप किया। मामला सोलन जिला के हिन्नर गांव का है।

विज्ञापन


यहां पर पहले एक विधवा के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और इसके बाद गैंगरेप किया गया। इस घिनौने कृत्य में बाप बेटा समेत चार लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। बेटा नाबालिग है और मामले में तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला बुरी तरह से जख्मी है। उसे आईजीएमसी में दाखिल किया गया है। पीड़िता ब्यान देने की हालत में नही हैं। वह अचेत अवस्था में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही पीड़िता

gangerape in himachal solan

पीड़िता की मां और बहन की शिकायत पर पुलिस ने 376 और 323 के तहत मुकदमा कायम किया है। परिजनों के मुताबिक घर में वह गंभीर हालत में मिली थी। उधर पुलिस को अंदेशा है कि मामला मारपीट का है।

हो सकता है कि पारिवारिक झगड़े को लेकर संगीन आरोप लगाए जा रहे हैं।  महिला के ब्यान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
तीन बच्चों की जिम्मेवारी

हिन्नर निवासी पीड़ित महिला 35 वर्ष की है। पति की मौत हो चुकी है। दो बच्चों के लालन पालन की जिम्मेवारी इसी के कंधों पर है। पीडिता की मां और बहन के मुताबिक उसके नजदीकी रिश्तेदारों ने ही बेरहमी से पीटने के बाद उसकी आबरू लूटी है।

सदमे में पीड़िता: एसएचओ

gangerape in himachal solan

कंडाघाट के एसएचओ तपेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़िता आईजीएमसी शिमला में सदमे में है। ब्यान देने की स्थिति में नहीं है। सूचना आईजीएमसी से मिली।

23, 24 और 25 सितंबर को पुलिस अस्पताल गई ,लेकिन अचेत अवस्था में होने के कारण महिला का किसी तरह का ब्यान दर्ज नहीं हुआ।

हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच: एसपी
एसपी सोलन डा रमेश छाजटा ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोप चार पर लगे हैं। जिनमें  बाप बेटा भी शामिल हैं।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। महिला के ब्यान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। गिरफतार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed