फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud finance investment company 70 crore rupee scam

लोगों से दो करोड़ ऐंठकर कंपनी गायब, मचा हड़कंप

Wed, 10 Feb 2016 11:11 PM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
fraud finance investment company 70 crore rupee scam

पंचकूला की एक फाइनेंस कंपनी हिमाचल के लोगों से दो करोड़ ऐंठने के बाद ऑफिस में ताले लगाकर गायब हो गई है। कंपनी की ब्रांच हिमाचल के हमीरपुर जिले में भी हैं। इसी ब्रांच के जरिये लोगों ने कंपनी में पैसा लगाया है। बताया जा रहा है कि पंचकूला मुख्य कार्यालय में ताले लटाकर अफसर और कर्मचारी गायब हैं। खबर का पता चलते ही कंपनी में पैसा लगा चुके करीब 70 लोगों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


इधर, हमीरपुर ब्रांच के जीएम ने माना कि पंचकूला स्थित ऑफिस में ताले लगे हैं, लेकिन उनकी एमडी से बात हुई। उन्होंने एमडी से दोटूक कहा है कि एक दिन के भीतर लोगों का पैसा वापस नहीं किया तो वो पुलिस में केस दर्ज करवा देंगे। शाखा में प्रदेश के करीब 70 लोगों ने अपनी जमापूंजी जमा की थी।
विज्ञापन


जुलाई 2014 में बस अड्डा हमीरपुर के पास एक निजी फाइनेंस कंपनी का कार्यालय खुला था। कार्यालय के शुभारंभ पर हमीरपुर में विशाल भक्ति संध्या करवाई गई थी। कंपनी प्रापर्टी के नाम पर लोगों से पैसा इंवेस्ट करवाती थी। इंवेस्ट राशि पर प्रति माह इंवेस्टर को डेढ़ फीसदी ब्याज देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेक के माध्यम से दी जाती थी ब्याज राशि

fraud finance investment company 70 crore rupee scam

इंवेस्टर को ब्याज राशि चेक के माध्यम से दी जाती थी। अक्तूबर माह तक इंवेस्टर को ब्याज राशि के चेक मिलते रहे, लेकिन नवंबर माह में इंवेस्टर को चेक नहीं मिले। इतना ही नहीं हमीरपुर में चल रही शाखा के भवन का किराया और अन्य खर्चे भी कंपनी ने पूरे नहीं किए।

हमीरपुर कार्यालय के जीएम का दावा है कि कंपनी प्रबंधक को कई बार इस बारे पत्राचार किया, लेकिन प्रबंधक की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। हमीरपुर कार्यालय के अधिकारी मुख्य कार्यालय पंचकूला गए, लेकिन यहां मुख्य कार्यालय पर ताला लटका मिला। मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर पुलिस उचित कार्रवाई अमल में लाएगी। -राजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सदर हमीरपुर

फाइनेंस कंपनी का हमीरपुर में स्थित हिमाचल का एकमात्र कार्यालय है। इसमें प्रदेश के करीब 70 लोगों ने दो करोड़ रुपये के करीब पैसा इंवेस्ट किया है। एमडी से बात हुई, एक दिन का समय पैसा लौटाने के लिए दिया गया है। ऐसा नहीं होता है तो वे खुद कंपनी के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज की जाएगी। -जीएम, फाइनेंस कंपनी, शाखा हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed