फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud bank officer drawn 49 thousand from farmer bank account

एटीएम पिन पूछकर किसान को लगाया हजारों का चूना, ऐसे खाते से निकाले पैसे

Sun, 28 Jan 2018 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 28 Jan 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
fraud bank officer drawn 49 thousand from farmer bank account
एटीएम कार्ड का पिन पूछकर एक किसान को शातिरों ने हजारों रुपये का चूना लगा दिया। मामला ढली पुलिस थाना के डुबलु क्षेत्र के परथाना गांव का है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार सुरेश दत्त का कहना है कि उसे मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। 
विज्ञापन


इसमें एक शख्स ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक जनेड़घाट का अधिकारी बताकर उससे एटीएम कार्ड का पिन और इसका सीक्रेट कोड पूछा। थोड़ी ही देर बाद उसके मोबाइल फोन पर पैसों के लेनदेन संबंधी मैसेज आ गए। 
विज्ञापन


पता चला कि यह कॉल बैंक से नहीं बल्कि किसी शातिर ने किया है। किसान के खाते से 49100 रुपये की निकासी हो चुकी थी। बाद में किसान ने बैंक जाकर अपना खाता बंद करवा दिया। साथ ही जुन्गा पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शातिरों ने पांच बार ट्रांजेक्शन की है। पुलिस का कहना है कि अब कॉल से जुड़ा रिकॉर्ड लिया जा रहा है। लोगों को इस तरह की कॉल्स से बचने के लिए भी अलर्ट किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed