शिमला जिले में दो दिन में दुष्कर्म का चौथा मामला, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिमला में बीते दो दिन में दुष्कर्म के चार मामले सामने आए हैं। गुरुवार को राजधानी शिमला, नेरवा और कोटखाई में तीन केस दर्ज होने के बाद शुक्रवार को जुब्बल में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया।
16 वर्षीय नाबालिग ने शादी से इंकार करने पर युवक पर एफआईआर करवाई है। पीड़िता के बयान के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया है। डीएसी रोहड़ू अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि आईपीसी की धारा-376, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
दुष्कर्म का आरोपी 4 दिन की पुलिस रिमांड पर
टूर्नामेंट देख घर लौट रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को शुक्रवार को चौपाल न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी चौपाल संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी को वीरवार को ही हिरासत में ले लिया था।
शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की छानबीन जारी है। बता दें कि बुधवार शाम को सरकारी स्कूल का टूर्नामेंट देख घर लौट रही छात्रा से आरोपी दौलत राम ने दुष्कर्म किया।
उसने सुनसान रास्ते का फायदा उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 376, 506 और पोक्सो एक्ट की धारा-4 के तहत मामला दर्ज किया है।