फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four person robbed ATM on gun point at kandaghat.

कांस्टेबल पर पिस्तौल तानकर बदमाशों ने लूटा एटीएम

Sat, 02 Jan 2016 10:09 AM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
four person robbed ATM on gun point at kandaghat.

दिल्ली से कार चोरी कर हिमाचल पहुंचे चार शातिरों ने कांस्टेबल पर पिस्तौल तानकर कंडाघाट में यूको बैंक का एटीएम लूट लिया। सोलन पुलिस ने मुजफ्फरनगर के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो भागने में कामयाब हो गए हैं। आरोपियों से करीब 22100 रुपये नकद, एक देसी पिस्टल और दो राउंड बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


शातिरों ने एक ही रात में चोरी की दो गाड़ियों में ठियोग, कंडाघाट और ब्रुरी में एटीएम तोड़े। ठियोग और ब्रुरी के एटीएम से तो कैश नहीं निकाल पाए, लेकिन कंडाघाट में एटीएम चेस्ट को तोड़ दिया। आवाज सुनकर गश्त कर रहा एक कांस्टेबल मौके पर पहुंच गया। शातिरों ने कांस्टेबल को गन प्वाइंट पर ले लिया और 23200 रुपये बटोर कर भाग निकले।

विज्ञापन

भाग रहे शातिरों की गाड़ी पलटी, पकड़े गए दो

four person robbed ATM on gun point at kandaghat.

एटीएम में 8 लाख 19 हजार 600 रुपये थे। शातिरों का तेजरफ्तार वाहन चंबाघाट वर्कशॉप के पास पलट गया। इस बीच पीछा कर रही पुलिस ने दो शातिरों को दबोच लिया। दूसरी गाड़ी को सपरुण के पास छोड़कर शातिर फरार हो गए। पुलिस ने शातिरों से दो रांउड का देसी पिस्टल बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि कंडाघाट थाना प्रभारी कमल शर्मा ने की है।

शिमला से वैगन आर चुरा पहुंचे ठियोग
पुलिस के मुताबिक न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर शातिरों ने दिल्ली से गाड़ी चुराई और एटीएम तोड़ने के मकसद से हिमाचल पहुंचे। रात करीब 11 बजे शिमला से एक वैगन आर गाड़ी चुराई और ठियोग पहुंचे। ठियोग में एटीएम तोड़ा और वहां कैश निकालने में असफल रहे। शातिर सुबह करीब तीन बजे कंडाघाट पहुंचे। यहां यूको बैंक का एटीएम तोड़ा और कैश निकालने लगे।

गन प्वाइंट पर कांस्टेबल को धमकाया

four person robbed ATM on gun point at kandaghat.

पुलिस गश्त कर रही थी। एटीएम के पास आवाज सुनकर एक कांस्टेबल मौके पर पहुंचा तो शातिरों ने गन प्वाइंट पर उसे धमकाया और भाग निकले। जाते-जाते कैश बटोरने लगे, लेकिन पकड़े जाने के भय से 23600 रुपये कैश ही उठा सके।

03.25 ब्रुरी में तोड़ा एटीएम

शातिर पुलिस को बीच रास्ते में चकमा दे गए और ब्रुरी के पास पीएनबी के एटीएम निशाना बनाया। मामले की सूचना पुलिस ने चारों क्षेत्रों में कर दी थी। एनएच पर गश्त तेज हो गई। पुलिस गश्त बढ़ने से शातिर घबरा गए और गाड़ियां भगा दीं। करीब चार बजे एक गाड़ी चंबाघाट स्थित वर्कशॉप के पास पलट गई। पीछे पुलिस की गाड़ी देख दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से निकले और कथेड़ की तरफ भागे।

पुलिस ने शहनवाज पुत्र ईशाद निवासी कथैल मुजफ्फरनगर, मसीम पुत्र नफीज निवासी कथैल मुजफ्फरनगर को पकड़ लिया। दोनों से देसी पिस्टल और दो राउंड बरामद किए। दूसरी गाड़ी में सवार शातिर गाड़ी को बीच में छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed