{"_id":"5dd3de068ebc3e54a00900b1","slug":"four-including-police-constable-arrested-with-chitta-in-rampur-bushahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथू पुलिस लाइन के कांस्टेबल समेत चिट्टे के साथ चार गिरफ्तार, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैथू पुलिस लाइन के कांस्टेबल समेत चिट्टे के साथ चार गिरफ्तार, निलंबित
Tue, 19 Nov 2019 05:50 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Nov 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां पुलिस नशाखोरों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाए हुए है, वहीं दूसरी ओर एक पुलिस कर्मी ही चिट़्टे के साथ पकड़ा गया। पुलिस थाना ब्रौ के अंतर्गत बजीरबावड़ी के पास देर रात पुलिस ने चार लोगों से 11 ग्राम चिटा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इन्हीं चार आरोपियों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है, जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए संस्पेंड कर दिया है। चारों को रामपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी आनी तेजिंद्र सिंह वर्मा के अनुसार ब्रौ थाना टीम बजीरबावड़ी के पास हेड कांस्टेबल अमर सिंह के साथ रात्रि गश्त पर थी कि अचानक उन्हें शक हुआ और ऑल्टो कार (एचपी 63 टेंपरेरी 1557) को जांच के लिए रोक लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के दौरान कार में सवार शिमला कैथू पुलिस लाइन में कार्यरत पुलिस कर्मी लक्ष्य चौहान आयु (25) निवासी झारसली तहसील जुब्बल जिला शिमला के अलावा प्रदीप कुमार (31) निवासी चौवलिया, रविंद्र कुमार (28) निवासी सरोग और नारायण सिंह (43) निवासी बरनोल तीनों शिलाई जिला सिरमौर से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी लक्ष्य चौहान साल 2015 में स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती हुआ है जो कुछ दिनों से पुलिस लाइन कैथू में अनुपस्थित था।
विज्ञापन
आरोपी लक्ष्य कुमार को नौकरी से सस्पेंड कर दिया है। कुल्लू जिला पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। - ओमापति जमवाल पुलिस अधीक्षक