{"_id":"5e492d5d8ebc3ee61111c621","slug":"four-arrested-with-32-grams-drugs-in-kullu-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में 32 ग्राम चिट्टे के साथ बाप-बेटे सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्लू में 32 ग्राम चिट्टे के साथ बाप-बेटे सहित चार गिरफ्तार
Sun, 16 Feb 2020 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Feb 2020 05:24 PM IST
सार
- बेटा करता था डील फाइनल, बाप लाता था चिट्टा
- बजौरा और टापू में पुलिस की टीम ने मारा छापा
विज्ञापन
drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस की सख्ती के बावजूद कुल्लू में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में 32 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने बाप-बेटे सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बजौरा और टापू में पुलिस ने मंडी की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस में तलाशी के दौरान एक व्यक्ति से 13 ग्राम चिट्टा पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके बेटे ने यह डील फाइनल की थी। टापू में हनुमान मंदिर के पास दो युवकों को 19 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस टीम बजौरा चेकपोस्ट पर नाके पर थी। मंडी से मनाली की तरफ आ रही हरियाणा रोडवेज की बस को तलाशी के लिए रोका गया। उसमें सवार अश्वनी (56) निवासी हाउस नंबर 105, वार्ड नंबर दो, अखाड़ा बाजार के कब्जे से 13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसके बेटे अर्पित ने डीलर के साथ यह डील फाइनल की है। पुलिस ने अर्पित का रिकार्ड खंगाला तो पाया कि उसके खिलाफ तीन चोरी, एक मारपीट और एक पुलिस कस्टडी से भागने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी अर्पित को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर, टापू में हनुमान मंदिर के पास पुलिस ने गश्त के दौरान अभिषेक (27) निवासी वार्ड नंबर एक, रामशिला, अंकुश (31) निवासी वार्ड नंबर दो, अखाड़ा बाजार के कब्जेेेे से 19 ग्राम चिट्टा पकड़ा। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने 32 ग्राम चिट्टे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें बाप-बेटा शामिल हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन