फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   four arrested among girl from hotel with drugs in mandi in himachal pradesh

निजी होटल में चिट्टे के साथ नाबालिग लड़की समेत चार विद्यार्थी गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2019 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 12 Dec 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
four arrested among girl from hotel with drugs in mandi in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक निजी होटल से चार युवाओं को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। मौके पर युवाओं से पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंडी शहर के एक निजी होटल में दबिश दी।

विज्ञापन


यहां युवाओं ने कमरा बुक करवा रखा था। पुलिस ने युवकों के कमरे में दबिश दी। पूछताछ और तलाशी लेने पर युवाओं से 5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए युवाओं में एक युवक और युवती मंडी के हैं जबकि दो युवा रिवालसर के रहने वाले है। सभी विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी गुरुदेव शर्मा ने की। कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


छापमारी कर कार में पकड़ी अवैध शराब
पुलिस ने एक अन्य मामले में रिवालसर में एक दुकान और एक कार से 122 बोतल देशी शराब, 12 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंडी पुलिस की एसआईयू टीम ने सायं कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने रिवालसर के डोह निवासी चमन लाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed