फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four agents caught conducting business without license in Shimla

शिमला में बिना लाइसेंस कारोबार करते पकड़े चार आढ़ती, जांच शुरू

Fri, 06 Sep 2019 10:22 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Four agents caught conducting business without license in Shimla

प्रदेश सरकार के दावों के बावजूद सड़कों के किनारे सेब और सब्जी का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। गुरुवार को कृषि विभाग की टीम ने शिमला और ठियोग के बीच सड़क किनारे सब्जी और सेब का बिना लाइसेंस अवैध कारोबार करने वाले चार आढ़तियों को पकड़ा। हैरत की बात यह है कि राजधानी के 30 किलोमीटर के दायरे में 4 अवैध आढ़ती पकड़े गए हैं। दूरदराज क्षेत्रों में अवैध आढ़तियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन


उप-निदेशक कृषि विभाग (विपणन) अश्वनी कुमार दत्ता ने बताया कि कुफरी, फागू, नंगलदेवी और रहीघाट में निरीक्षण के दौरान जब आढ़तियों से लाइसेंस मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाए। इनमें 3 कारोबारी बिना लाइसेंस सेब आढ़ती और एक कारोबारी सब्जी आढ़ती का काम कर रहा था। दत्ता ने बताया कि बिना लाइसेंस काम कर रहे अवैध आढ़ती किसान बागवानों की फसल का भुगतान किए बिना फरार हो सकते हैं, जिससे किसान बागवानों को साल भर की मेहनत का नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन


मार्केट यार्ड (फल मंडी) के बाहर कृषि विभाग आढ़तियों को कारोबार का लाइसेंस देता है, लेकिन अवैध आढ़तियों पर कार्रवाई एपीएमसी के क्षेत्राधिकार में आती है। इसलिए एपीएमसी को पकड़े गए अवैध आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित सूचना दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी मोहेंद्र सिंह भवानी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी को भी सूचित करेगा कृषि महकमा

उप-निदेशक कृषि विभाग (विपणन) अश्वनी कुमार दत्ता ने बताया कि आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार के आदेशों पर गठित एसआईटी को भी अवैध आढ़तियों की लिखित सूचना दी जाएगी।

सड़क किनारे सेब न बिकने देने के दावे फेल
प्रदेश सरकार ने सेब सीजन शुरू होने से पहले दावा किया था कि सीजन के दौरान सड़क किनारे कारोबार नहीं होगा। आधा सेब सीजन बीत चुका है और सड़क किनारे बिना लाइसेंस फर्जी आढ़ती सेब कारोबार कर रहे हैं। सरकार की ओर से किए गए दावे फेल साबित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed