{"_id":"e2bd8ca2222c23831162f01ceb272e98","slug":"four-accused-arrest-in-dharamshala-gangrape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से गैंगरेप करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से गैंगरेप करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 30 Nov 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते इलाके में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी शाहपुर, अमृतसर और पठानकोट के रहने वाले हैं। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ इलाके में एक समारोह में गई थी। सूत्रों के अनुसार समारोह में उसके जानने वाले एक लड़के ने उसको यह कहकर बुलाया कि उसको उसकी सहेली बुला रही है। लड़का छात्रा को समारोह स्थल के पास एकांत स्थान पर ले गया।
विज्ञापन
यहां लड़के ने छात्रा से रेप किया। इसके बाद उसके दोस्तों ने भी बारी बारी से छात्रा के साथ रेप किया। बाद में छात्रा ने सारी आपबीती अपने परिजनों को बताई जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के अनुसार पीड़िता के आरोपी को जानती थी।
विज्ञापन
इसके बाद ही बाकी आरोपियों का भी पता चल पाया। छापेमारी कर पुलिस ने चारों को धर दबोचा। डीएसपी हितेश लखनपाल ने कहा कि पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।