फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former MLA Neeraj Bharti arrested in Sedition case

राजद्रोह मामले में फंसे पूर्व विधायक नीरज भारती गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2020 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Neeraj Bharti arrested in Sedition case
पूर्व विधायक नीरज भारती(फाइल फोटो)

राजद्रोह के मामले में पूर्व विधायक व पूर्व सीपीएस नीरज भारती को सीआईडी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों भारती के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। शिमला निवासी अधिवक्ता नरेंद्र गुलेरिया की शिकायत पर सीआईडी ने भारती के खिलाफ राजद्रोह की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।  शिमला निवासी अधिवक्ता नरेंद्र गुलेरिया की शिकायत पर सीआईडी ने भारती के खिलाफ राजद्रोह की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


अधिवक्ता गुलेरिया ने शिकायत में  आरोप लगाया था कि भारती ने पिछले 24 घंटों में सोशल मीडिया में जो संदेश डाले हैं उनके माध्यम से उन्होंने सरकार के विरूद्ध घृणा, तिरस्कार, अवमानना, वैमनस्य आदि का दुष्प्रचार करके देश के नागरिकों में घृणा/देशद्रोह को फैलाने की कोशिश की है। साथ ही फौजी जवानों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियों द्वारा दुष्प्रचार करके आम लोगों व सैनिकों को सरकार के विरूद्ध भड़काने एवं अपनी ड्यूटी न करने के लिए उकसाया है जिससे आम लोगों में आक्रोश और नाराजगी का माहौल पैदा हुआ है। गुलेरिया की शिकायत पर सीआईडी ने भराड़ी थाना में भारती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए, 153-ए, 504 व 505 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था। आज सीआईडी ने मामले में कार्रवाई करते हुए नीरज भारती को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed