फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former abvp chairperson kidnapped in bilaspur.

एबीवीपी के पूर्व जिलाध्यक्ष का अपहरण, रातभर पीटते रहे

Mon, 12 Jan 2015 11:02 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
former abvp chairperson kidnapped in bilaspur.

एबीवीपी के पूर्व जिलाध्यक्ष मंजीत नड्डा का कुछ लोगों ने रात को कथित अपहरण कर लिया। रातभर उसे बंधक बनाकर रखा और उसकी पिटाई की गई। इस बारे मंजीत के पिता नंद लाल ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार मंजीत का आरोप है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत छेड़े गए अभियान में मंजीत को मुखबिर मानते हुए उसका अपहरण किया गया।

विज्ञापन


मंजीत ने आरोपियों पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उसे इसलिए टार्चर किया कि वह पुलिस का मुखबिर बना है। हालांकि, ऐसा है या नहीं। इसकी सत्यता का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्यों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

रातभर बंधक बनाकर करते रहे पिटाई

former abvp chairperson kidnapped in bilaspur.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजीत नड्डा पुत्र नंद लाल निवासी बिनौला को शनिवार रात पांच-छह युवक अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। रविवार सुबह ही पिता नंद लाल ने पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन, शाम तक पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाई। शाम को पिता की शिकायत के आधार पर पिता ने कथित आरोपी को बुलाया तो वह मंजीत को भी साथ लेकर आया।

पुलिस के अनुसार मंजीत नड्डा को घर से ले जाने के बाद रातभर बंधक बनाकर रखा गया। जहां उसके साथ मारपीट की गई। मंजीत ने कहा कि उस पर गर्म पानी तक फेंका गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 364, 323, 342, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

दिनभर नहीं हो सकी कार्रवाई

former abvp chairperson kidnapped in bilaspur.

बताया जा रहा है कि अपने बेटे के साथ मारपीट और अपहरण की शिकायत पिता ने सुबह की थाना में दी थी। लेकिन, कथित तौर पर दिनभर इस मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी।

शाम को ही इस मामले की गुत्थी सुलझ सकी। डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि गहन छानबीन के पश्चात मामला दर्ज हुआ है।

शिकायत की वेरिफिकेशन के बाद ही केस रजिस्टर किया गया। उन्होंने कहा कि मंजीत को वह लोग पुलिस का मुखबिर समझते थे। इसी चक्कर में यह वारदात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed