फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   formar bank employee arrested for grabbing 32 lakh of martyr's wife

शहीद की पत्नी के 32 लाख हड़पने के आरोप में बैंक का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2019 10:30 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/बंजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/बंजार Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Sep 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
formar bank employee arrested for grabbing 32 lakh of martyr's wife

कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल में शहीद सैनिक की पत्नी के खाते से 32 लाख के गायब होने के मामले में पुलिस ने बैंक के एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस ने रविवार को नेरचौक से आरोपी को धर दबोचा।

विज्ञापन


 पंजाब नेशनल बैंक की बंजार शाखा में महिला के खाते से वर्ष 2011 से लेकर 2014 के बीच 32 लाख रुपये गायब कर दिए थे। इसकी शहीद पदम सिंह की पत्नी चंद्रावती ने बंजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव चेत्थर की रहने वाली शहीद सैनिक की पत्नी को पति की शहादत के बाद राशि मिली थी। इसकी महिला ने पेंशन खाते के साथ बेटे के नाम पर एफडी करवाई थी। आरोप है कि यह राशि बैंक के एक कर्मचारी ने धोखे से अपने खाते में ट्रांसफर कर ली और राशि निकालता भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आरोपी ने मेडिकल रिटायरमेंट ले ली। जब यह मामला उजागर हुआ तो महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बंजार थाने में आईपीसी 409, 420 के तहत मामला दर्ज किया गया।

रविवार को आरोपी बैंक के पूर्व कर्मचारी धर्म लाल (54) निवासी गांव अपर पंडोह जिला मंडी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मंडी जिले के कोलहाड़ में परिवार के साथ रह रहा था, लेकिन वह पुलिस गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। 


शहीद सैनिक की पत्नी ने बंजार थाने में मामला दर्ज करवाया था। छानबीन के पश्चात आरोपी को मंडी से गिरफ्तार कर किया गया है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। - बिन्नी मिन्हास, डीएसपी बंजार 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed