फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Foreigner arrested with two and a half kilos charas, Kullu came on tourist visa

वोल्वो बस में ढाई किलो चरस के साथ पकड़ा विदेशी नागरिक

Mon, 03 Feb 2020 05:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Feb 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Foreigner arrested with two and a half kilos charas, Kullu came on tourist visa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पुलिस ने कुल्लू के बजौरा में नाकाबंदी कर एक निजी वोल्वो बस में सवार इजरायली नागरिक को ढाई किलो चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी ने चरस को 10 छोटे-बड़े बाउल्स के खाली हिस्से में भरकर इसकी मजबूत पैकिंग की हुई थी। इसकी पैकिंग के लिए एक महीने का समय लगा था। इसके लिए बाकायदा उसने मनाली के वशिष्ठ में कमरा किराये पर लिया था। आरोपी चरस की खेप को वाराणसी लेकर जा रहा था लेकिन, पुलिस ने बजौरा में ही पकड़कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


इजराइल के विदेशी नागरिक ने जिस तरीके से ढाई किलो चरस को छुपाया था, उससे पुलिस भी हैरान हैं। बाउल्स (कटोरे) को देखकर कोई भी जरा सा अंदाजा नहीं लगा सकता कि इसमें चरस छुपाई गई थी। आरोपी ने बेहद शातिराना अंदाज में चरस को छुपाया हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को बजौरा में कुल्लू पुलिस की एक टीम नाका लगाकर बैठी थी। इस दौरान मनाली से दिल्ली जा रही एक निजी वोल्वो बस को तलाशी के लिए रोका गया। बस में सवार एक इजराइली नागरिक शाउल वोरोव 42, निवासी येरुशलम की पुलिस ने तलाशी ली।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान इजराइली नागरिक के पास दस छोटे-बड़े बाउल्स (कटोरे) मिले। पुलिस को इन पर कुछ शक हुआ। पुलिस ने जब इन्हें साथ ले जाने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जब पुलिस ने बाउल्स को अच्छे से चेक किया तो इनके अंदर चरस पाई गई। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने बजौरा में एक निजी वोल्वो में तलाशी के दौरान एक इजराइल के नागरिक से ढाई किलो चरस पकड़ी है। विदेशी बाउल्स में यह चरस छुपाकर ले जा रहा था। वह टूरिस्ट वीजा पर कुल्लू आया हुआ था। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed