फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Flirting with women in a moving vehicle, to protest violence at himachal.

लिफ्ट देकर विधवा से की छेड़छाड़, विरोध किया तो पीट डाला

Mon, 12 Jan 2015 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 12 Jan 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
Flirting with women in a moving vehicle, to protest violence at himachal.

हिमाचल प्रदेश चंबा जिला के उप मंडल तीसा को शर्मसार करने वाली घटना को झकझोर कर रख दिया है। मामला बघेईगढ़ क्षेत्र का है जहां पर एक 22 वर्षीय विधवा से सड़क पर चलते हुए निजी वाहन में अश्लील हरकते करने वाले ने महिला के विरोध करने पर पिटाई कर दी। जबकि वाहन में बैठे अन्य लोग मूक दर्शक बने रहे।

विज्ञापन


यह महिला शनिवार की शाम अपने घर बघेईगढ़ से अपने मायके चांजू के किसी गांव में जाने के लिए निकली थी। इतने में वहां से गुजर रहे एक निजी वाहन ने उसे लिफ्ट दी। जिसमें पहले से चालक समेत आठ लोग सवार थे।
विज्ञापन


वाहन में काफी भीड़ होने के चलते इसमें बैठे एक व्यक्ति ने अपनी मानसिकता का परिचय देते हुए महिला से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। जिसका महिला ने विरोध किया तो व्यक्ति ने वाहन में महिला को तमाचे जड़ते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से डरी हुई है पीड़िता

Flirting with women in a moving vehicle, to protest violence at himachal.

उससे अभ्द्र व्यवहार करते हुए अपमानित किया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने मायके पहुंच कर आप बीती सुनाई। यह मामला उस समय प्रकाश में आया।

जब पीड़ित महिला तीसा थाना के अंर्तगत आती नकरोड़ चौकी में रविवार की सुबह न्याय की गुहार लेकर पहुंची। जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि सिंह राम निवासी लूखेण पंचायत चांजू ने उसके साथ छेड़खानी की है।

जब उसने उसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और गालीगलौच करके अपमानित भी किया। उधर महिला की शिकायत पर नकरोड चौकी ने इस मामले का दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। नकरोड़ चौकी के प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि आरोपी को शीघ्र हिरासत में ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed