फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fir registered against independent candidate for distribution of induction in election

विस चुनाव में इंडक्शन बांटने पर निर्दलीय प्रत्याशी बाबा पर केस दर्ज

Thu, 16 Nov 2017 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Thu, 16 Nov 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
fir registered against independent candidate for distribution of induction in election

विधानसभा चुनाव के दौरान नालागढ़ में इंडक्शन चूल्हे बांटने वाले प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने इस मामले में रिप्रेंजेंटेशन ऑफ प्यूपील एक्ट 123 और 171बी में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


यह मामला उपमंडल निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग की शिकायत के आधार पर दर्ज किया है। अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन करेगी। एसपी राहुल नाथ ने भी मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चुनाव के दौरान नालागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह के खिलाफ मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इंडक्शन चूल्हे बांटने का आरोप लगा। निर्वाचन आयोग के उड़नदस्ते ने दबिश देकर एक जगह रखे इंडक्शन चूल्हे भी बरामद किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में छानबीन के दौरान यह चूल्हे हरदीप सिंह के पाए गए। इसके आधार पर उड़नदस्ता टीम के प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट उपमंडल निर्वाचन अधिकारी को सौंपी और उन्होंने यह रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर को भेज दी।

छवि खराब करना चाहते हैं विरोधी

fir registered against independent candidate for distribution of induction in election

जिला स्तरीय पर चली गहन छानबीन के बाद शिकायत और तथ्य सही पाए गए हैं। इस आधार पर बुधवार को उपमंडल निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करवा दी।

एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में रिप्रेंजेंटेशन ऑफ प्यूपील एक्ट 123 और 171 बी के तहत थाना नालागढ़ में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

नालागढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा ने कहा है कि विरोधी दल उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया गया है।

चुनाव आयोग ने जब उन्हें नोटिस दिया था तो उन्होंने उसका जवाब लिखित में दे दिया था। बावजूद उन पर केस दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जो भी सवाल करेगी वे उसका जवाब देने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed