फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fir lodged against yuva congress president vikramaditya singh.

सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 30 Jan 2015 12:26 AM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
fir lodged against yuva congress president vikramaditya singh.

भाजपा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और प्रदेश युंका अध्यक्ष विक्रमादित्य को एफआईआर में नामजद किया गया है। भाजपा के प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वालने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सुबह वह 11:00 बजे युवा मोर्चा की बैठक ले रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विक्त्रस्मादित्य की अगवाई में सोची समझी साजिश के तहत बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में लगभग 200-250 कार्यकर्ताओं के साथ जो तलवारों, डंडे और लोहे की रोड़े लेकर आए थे, उन्होंने भाजपा कार्यालय पर जबरदस्त पथराव शुरू कर दिया जिसमें हमारे 10-15 कार्यकर्ताओं को गंभीर रूप से चोटें आई।
विज्ञापन

शिकायत में ये कहा इनके खिलाफ

fir lodged against yuva congress president vikramaditya singh.

लगभग 25-30 कार्यकर्ताओं भी इस पथराव में घायल हुए। कुछ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पहले ही ऊपर वाली पहाड़ी पर खड़े होकर पथराव कर रहे थे इसमें पुलिस प्रशासन ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का पूरा साथ दिया।

शिकायत में कहा गया कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य एसआईडीसी के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा और एपीएमसी के उपाध्यक्ष महेंद्र स्तान, नगर निगम के पार्षद संजय परमार इस भीड़ को लीड कर रहे थे।

ये समस्त यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भड़काकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और कार्यालय के अंदर जाकर तोड़ फोड़ करने के लिए कह रहे थे। इसमें इन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारे ऑफिस के अंदर घुसकर तोडफोड़ की।

कहा, जबरदस्त पत्थरबाजी की

fir lodged against yuva congress president vikramaditya singh.

इन्होंनें भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जबरदस्त पत्थरबाजी की जिसमें वह स्वयं भी घायल हुए हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर, करण नंदा, जिला उपाध्यक्ष राजेश शारदा, इंद्र सिंह ठाकुर, महेन्द्र शर्मा, राजू ठाकुर, राजपाल, हेमंत शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। एएसपी सिटीभजन देव नेगी ने कहा कि भाजपा की शिकायत पर थाना बालूगंज में मुकदमा कायम कर छानबीन की जा रही है।

वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील कुमार ने भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता करण नंदा सहित बिलाल अहमद, रणदीप कंवर, राजेश शारदा, इंद्र ठाकुर, मदन शर्मा, सुशील चौहान, बाबू राम और अनिल कौंडल के खिलाफ बालूगंज पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है।

युवा कांग्रेस नेता का आरोप है कि जब भाजपा मुख्यालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने पहुंचे तो भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला सिटी भजन नेगी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed