फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fir filed against 16 for snatching the rath chariot of the devta in kullu himachal

कुल्लू: देवता का रथ छीनने के मामले में 16 हारियानों पर मामला दर्ज

Fri, 23 Apr 2021 06:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Apr 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
fir filed against 16 for snatching the rath chariot of the devta in kullu himachal
वता का रथ छीनने के मामले में 16 हारियानों पर मामला दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत बलागाड़ में देवता के रथ को लेकर हारियानों का विवाद बढ़ गया है। बलागाड़ के देवता मारकंडेय ऋषि का लाहुंड के हारियान वीरवार शाम को रथ छीनकर ले गए। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।  मामले को लेकर बंजार पुलिस ने 16 लोगों पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को देवता को लेकर बलागाड़ के ग्रामीण देव परंपरा के अनुसार बाहू गांव के दौरे पर जा रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान जब देवता मारकंडेय ऋषि बलागाड़ देवी बाला सुंदरी के साथ लाहुंड गांव के पास कैंची नामक जगह पर पहुंचे तो यहां लाहुंड गांव के लोग पहुंचे और जमकर हंगामा हो गया। इस बीच लाहुंड और बलागाड़ गांव के हारियानों के बीच रथ को लेेकर पहले कहासुनी हुई और बाद में देवता के रथ को छीनकर ले गए। इसको लेकर बलागाड़ के देवता मारकंडेय ऋषि के कारदार चेतन स्वरूप ने बंजार थाने में शिकायत पत्र सौंपा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लाहुंड के 16 हारियानों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कारदार ने शिकायत में कहा कि देवता मारकंडेय ऋषि और माता त्रिपुरा बाला सुंदरी बेहलों गांव होते हुए बाहू गढ़ जा रहे थे। लेकिन लाहुंड गांव के करीब 200 लोगों ने दोनों रथों को छीनने की कोशिश की। लाहुंड के हारियान बलागाड़ के हारियानों से देवता का रथ छीनने में कामयाब रहे। माता का रथ बलागाड़ के हारियानों के पास ही है। देवता के रथ में सोने के सात मोहरें, एक अष्टधातु मोहरा, चांदी के दो छत्र लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ सोने की बनात और मंडाली भी छीनी गई है। माता त्रिपुरा बाला सुंदरी उसी जगह पर बैठ गई, जहां से देवता के रथ को लाहुंड गांव के लोग छीनकर ले गए थे। बलागाड़ के लोगों ने यहां टेंट डाल दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों गांवों के हारियानों का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 47, 149, 341, 382, 295, 269, 270, 188 व 51 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जवान विवादित स्थल पर तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed