फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fir against Doctor couple returned from traveling abroad

विदेश यात्रा से लौटे डॉक्टर दंपती पर मुकदमा, प्रशासन की एडवाइजरी को किया दरकिनार

Wed, 25 Mar 2020 08:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू (रामपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Mar 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
fir against Doctor couple returned from traveling abroad
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर दंपती पर बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह दोनों ही हाल के दिनों में बिना बताए विदेश यात्रा से लौटे हैं। प्रशासन ने इन पर एडवाइजरी के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। देश भर में फैले कोरोना के संक्रमण को रोकने को लेकर प्रशासन विदेश से लौट रहे नागरिकों पर इन दिनों पैनी नजर रख रही है।

विज्ञापन


ऐसे में गत दिनों प्रशासन को सूचना मिली कि रोहडू में एक निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर दंपती हाल के दिनों में इंडोनेशिया और बाली की यात्रा से लौटे हैं। प्राप्त सूचनाओं के आधार प्रशासन ने पुलिस को डॉक्टर दंपती पर मामला दर्ज करने की थाने में तहरीर दिया। इस पर पुलिस ने बुधवार को प्रशासन की एडवाइजरी का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर दंपती रोहडू़ के समाला में  क्लीनिक चलाते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में अब तक का यह दूसरा मामला है। जिन्होंने पुलिस व प्रशासन की एडवाइजरी का उल्लंघन किया है। एसडीपीओ रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि क्षेत्र में निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर दंपती के खिलाफ  सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर आईपीसी की धारा 188 व 271 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दंपति को होम क्वारंटीन किया गया है। दंपति कुछ समय पहले विदेश यात्रा से आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed