फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   FIR against army captain on charges of rape in hamirpur himachal

छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में सेना के कैप्टन पर एफआईआर

Thu, 06 Dec 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 06 Dec 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
FIR against army captain on charges of rape in hamirpur himachal

भारतीय सेना में सेवारत एक कैप्टन पर इंजीनियरिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा ने महिला थाना हमीरपुर में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस पीड़िता का डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में मेडिकल करवा रही है। पुलिस ने आरोपी कैप्टन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भी रवाना कर दी है।

विज्ञापन

 

पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में ये कहा

FIR against army captain on charges of rape in hamirpur himachal
बताया जा रहा है कि आरोपी इस वक्त बीकानेर में तैनात है। आरोपी जिला हमीरपुर के तहत आते उपमंडल बड़सर का रहने वाला बताया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसके साथ दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने यह भी बताया है कि आरोपी के पास उसके फोटो भी हैं, जिसका वह गलत इस्तेमाल कर सकता है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उधर, हमीरपुर महिला थाना की प्रभारी इंस्पेक्टर रीता शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed