फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   FIR against 19 lpg gas agencies

घटतौली करने वाली 19 गैस एजेंसियों पर कसा शिकंजा, केस दर्ज

Thu, 22 Feb 2018 01:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 22 Feb 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
FIR against 19 lpg gas agencies

रसोई गैस सिलिंडरों में कम गैस पाए जाने पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने 11 गैस एजेंसियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि आठ एजेंसियों के खिलाफ मापतौल उपकरणों का सत्यापन न करवाने के कारण अभियोग दर्ज किए गए। 

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में 3441 गैस सिलिंडरों की जांच के दौरान 40 सिलिंडरों में कम गैस पाई गई। खाद्य आपूर्ति मंत्री को शिकायत मिली थी कि सिलिंडरों से गैस निकाली जा रही है। इसके चलते खाद्य आपूर्ति विभाग ने हिमाचल में छापेमारी की थी। 
विज्ञापन


खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा मापतौल विभाग के अधिकारियों ने बीते मंगलवार को प्रदेश में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षणों के दौरान मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में 3441 सिलिंडरों का वजन किया गया, जिनमें से 40 का वजन निर्धारित मापदंडों पर पूरा नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सिलिंडरों को जब्त कर लिया गया है। 11 गैस एजेंसियों के खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धारा-36 (2) के अंतर्गत अभियोग दर्ज किए गए, जबकि आठ एजेंसियों के खिलाफ मापतौल उपकरणों का सत्यापन न करवाने के कारण अभियोग दर्ज किए गए। 

कपूर ने कहा कि इस तरह का अभियान एक साथ पूरे प्रदेश में पहली बार चलाया गया। उन्होंने कहा कि वह उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर संवेदनशील हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मदन चौहान ने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण भविष्य में जारी रखे जाएंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक
खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बुधवार को यहां विभागीय गतिविधियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभाग ने राशन कार्ड धारकों की सुविधा के लिए लांच की है।


उपभोक्ता इसे एप स्टोर से ईपीडीएसएचपी नाम से सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं। एप के माध्यम से उचित मूल्य की दुकान की कार्यप्रणाली के बारे में फीड बैक दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed