जलेबी की लड़ाई ने अस्पताल पहुंचाया हलवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिला के गलोड़ खास कस्बे में बाप-बेटे ने एक हलवाई की पिटाई कर डाली। विवाद जलेबी के दाम को लेकर हुआ। हलवाई गंभीर रूप से घायल है।
उसका उपचार चंडीगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मारपीट के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल गलोड़ पुलिस चौकी पहुंचा। लोगों का आरोप है कि मारपीट के आरोपी खुले घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मेडीकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पीजीआई किया रेफर
15 जनवरी शाम को देशराज और उसका बेटा राजेश निवासी गलोड़ खास कस्बा हलवाई लालचंद की दुकान पर आए। उन्होंने जलेबी का दाम पूछा। लालचंद ने 160 रुपये प्रति किलो दाम बताया।
बाप-बेटे ने कहा कि दूसरी दुकानों पर जलेबी 100 रुपये प्रति किलो है। इस पर विवाद हो गया और देशराज व राजेश ने हलवाई लालचंद की पिटाई कर दी। मारपीट में लालचंद को गंभीर चोटें आई हैं। उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।
हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजन लालचंद को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है।