फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fakes currency deposited in PNB cash machine

पीएनबी की कैश डिपॉजिट मशीन में जमा कर दिए नकली नोट

Fri, 23 Feb 2018 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, नेरचौक (मंडी) Updated Fri, 23 Feb 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
fakes currency deposited in PNB cash machine

देशभर में चर्चा में रहने वाले पंजाब नेशनल बैंक की अब मंडी जिले की भंगरोटू शाखा की मशीन में गड़बड़ी सामने आई है जो कई सवाल खड़े कर रही है। चार दिन पहले एक खाताधारक कैश डिपॉजिट मशीन के जरिये साढ़े 16 हजार के नकली नोट जमा कर गया।

विज्ञापन


नेरचौक पीएनबी भंगरोटू की शाखा में स्थापित मशीन में 500 रुपये के 33 नकली नोट मिले हैं। वीरवार को मामला सामने आने के बाद आनन-फानन में बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि मशीन नकली नोट कैसे ले सकती है। क्या पैसे जमा करवाने वाली मशीन में नकली नोट भी जमा करवा सकते हैं।

ऐसे में आरबीआई की नकली नोटों को पकड़ने के तमाम दावों के बाद अगर ऐसा हुआ है तो बैंक कर्मियों की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है।

उधर, बैंक प्रबंधन का तर्क है कि नई मशीनें हर नोट स्वीकार कर लेती हैं। लेकिन नकली नोट एक तरफ रिटेन हो जाते हैं। पीएनबी की नेरचौक शाखा में 16,500 रुपये के पांच-पांच सौ के नकली नोट जमा करवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपये के 33 नोट जमा करवाए

fakes currency deposited in PNB cash machine

पुलिस के अनुसार वीरवार को मामला पुलिस थाना बल्ह में शिकायतकर्ता अंकित चौधरी प्रभारी पीएनबी शाखा भंगरोटू जिला मंडी की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनांक 18 फरवरी को पीएनबी शाखा नेरचौक में एक व्यक्ति ने 500 रुपये के कुल 33 नोट जमा करवाएं हैं। मुख्य आरक्षी टेक सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने कहा कि आईपीसी की धारा 489 के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पीएनबी प्रभारी अंकित चौधरी ने बताया कि रविवार को भंगरोटू शाखा में पैसे जमा करवाने वाली मशीन में यह पैसे डाले गए हैं।

सोमवार को कैश जब चेक किया जा रहा था तो उसमें नकली नोट निकले। मामले की सूचना सर्किल ऑफिस दी गई। वहां से मुकदमा दर्ज करने के आदेश आए, जिसके बाद मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

उनका कहना है कि नई मशीनों में सभी नोट एक्सेप्ट कर लिए जाते हैं। जो नोट सही नहीं हाते हैं, उन्हें मशीन अलग से रिटेन कर लेती है। इस मामले में भी ऐसा हुआ। 18 फरवरी को नोट जमा हुए। 19 शाम को मशीन ने 33 नोट अलग रिटेन किए थे। उसी शाम सर्किल आफिस में इसकी जानकारी दी गई। वीरवार को मामला दर्ज करवाने के निर्देश आए, जिसके तहत शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed