फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake degree game was being run from Rana's house in Rajasthan, police recovered documents

राजस्थान में राणा के घर से ही चल रहा था फर्जी डिग्री का खेल, पुलिस ने बरामद किए दस्तावेज

Thu, 25 Jun 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन
ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jun 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Fake degree game was being run from Rana's house in Rajasthan, police recovered documents
सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान में मानव भारती विवि के मालिक राज कुमार राणा के घर से फर्जी डिग्री का खेल चल रहा था। राणा को साथ लेकर राजस्थान गई पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। इनमें मानव भारती से जुड़ीं डिग्रियां भी शामिल हैं। डिग्री के इस फर्जीवाड़े में एजेंटों में शामिल होने का भी पता लगा है। डिग्री प्रदान करने का धंधा कमीशन पर एजेंट चला रहे थे। पुलिस जल्द इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का दम भर रही है। अब देश भर में इस मामले से जुड़े लोगों पर गिरफ्तारी की संभावना बन गई है। पुलिस इन तमाम सबूतों के साथ सोलन लौट आई है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में एक बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि मानव और माधव दोनों विश्वविद्यालयों में जो शिक्षक के तौर पर पंजीकृत हैं, कागजों में उन्हें कई जगह छात्र भी दर्शाया गया है। विश्वविद्यालय में छात्रों को ही अध्यापक के तौर पर दर्शाया गया है। पुलिस ने राजस्थान से बरामद दस्तावेजों का खुलासा फिलहाल नहीं किया है। फर्जी डिग्री मामले पुलिस ने अभी तक कुल पांच गिरफ्तारियां की हैं। इनमें गिरफ्तार किए मानव भारती के मालिक को निशानदेही के लिए राजस्थान उसके घर और माधव विश्वविद्यालय ले जाया गया था। इसके बाद टीम अब वहां से सारी जानकारी हासिल कर कई सबूतों के साथ वापस पहुंच गई है, जिसकी रिपोर्ट गठित टीम तैयार कर रही है। इसके बाद इसे सरकार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि निशानदेही के लिए राजकुमार राणा को राजस्थान ले जाया गया था। यहां उनकी टीम राणा सहित वापस पहुंच गई है। राणा के घर सहित माधव विवि में जांच की गई है। कई बातों का खुलासा हुआ है, जिसमें फर्जी डिग्री का कार्य घर से भी किया जा रहा था। यहां से इस कार्य के लिए एजेंटों की फाइलें भी पुलिस को बरामद हुई हैं। इसके अलावा अध्यापक ही विद्यार्थी बने हुए थे। इसके अलावा ओर अन्य दस्तावेज पुलिस को मिले है, जिसकी अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed