फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Excise department of himachal seized gold ornaments worth 15 lakh.

बिना बिल के कहां ले जा रहे थे पंद्रह लाख की ज्यूलरी

Mon, 25 Aug 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Aug 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
Excise department of himachal seized gold ornaments worth 15 lakh.

अंबाला से रामपुर बिना बिल ले जा रहे सवा पंद्रह लाख के सोने-चांदी के जेवरों को आबकारी विभाग की टीम ने मतियाना के पास नाके पर पकड़ लिया। टीम प्रमुख ईटीओ रवि सूद और इंस्पेक्टर कमल वर्मा ने रविवार सुबह साढ़े सात बजे यह कार्रवाई की। विभाग के सहायक आयुक्त सतीश कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


टीम ने नाके पर एक हुंडई एसेंट कार को रोककर जांच की। इस दौरान गाड़ी में रखे बैग में कपड़ों को खंगाला तो प्लास्टिक के डिब्बे से सोने के चार सेट, मंगलसूत्र, अंगूठियां, चांदी के कड़े और देवताओं की मूर्तियां मिलीं। टीम ने कार में सवार दो लोगों से इसके दस्तावेज मांगे तो वे दे नहीं पाए।
विज्ञापन


लिहाजा टीम ने बिना बिल जेवरों पर चार लाख रुपये की पेनल्टी और टैक्स लगाया। टीम ने पकड़े माल में लगे टेग के आधार पर ही पकड़े माल की वैल्यू आंक कर इस पर टैक्स और जुर्माना लगाया। जिसका कार सवार दोनों लोगों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। इसके अलावा टीम ने बहना लूहरी मार्ग पर भी वाहनों की चेकिंग कर पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स के रूप में दस हजार रुपये वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने नहीं किया जेवरों का माप-तोल

मतियाना के पास बिना बिल पकड़े गए सवा पंद्रह लाख के जेवरों पर टीम की ओर से लगाई गई पेनल्टी और टैक्स पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। टीम ने इन जेवरों का माप-तोल किए बिना ही टैक्स और पेनल्टी लगा दी।


जेवरों पर लगे टैग को ही टीम ने आधार मान लिया। सहायक आयुक्त सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि नाके और निरीक्षण के दौरान माप-तोल संभव नहीं हो पाता है। टीम पकड़े गए माल का आंकलन करने के लिए स्वंतत्र होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed