फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ex army solider killed his brother for property.

पुश्तैनी जमीन के लिए छोटे भाई को गोली से उड़ाया

Mon, 12 Oct 2015 08:50 AM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
ex army solider killed his brother for property.

जमीन जायदाद के लिए एक पूर्व फौजी ने अपने ही छोटे भाई पर गोली चला दी। इसके बाद खुद ही इसे अस्पताल लेकर भी पहुंचा मगर तब तक देर हो चुकी थी। हत्या का यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां नगर परिषद सुंदरनगर के पुंघ वार्ड में जमीन को लेकर कहासुनी के बाद पूर्व फौजी अशोक जम्बाल ने अपने छोटे भाई चंदन को गोली मार दी।

विज्ञापन


गोली मारने के बाद अशोक ने खुद ही स्थानीय लोगों को साथ लेकर चंदन को नागरिक अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बंदूक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

रास्ता बनाने को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा

ex army solider killed his brother for property.

करीब सप्ताह भर पहले अशोक कुमार ने सुंदरनगर थाने में छोटे भाई चंदन के खिलाफ उसे धमकाने और झगड़ा करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार सुबह करीब 10:00 बजे जब चंदन घर के निकट झाड़ काटकर खेत की ओर से रास्ता बनाने लगा तो वहां पर अशोक पहुंच गया। अशोक ने चंदन को ऐसा करने से रोका।

दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। तैश में आकर अशोक ने चंदन के सीने पर गोली चला दी। इसी दौरान वहां पर पड़ोस के लोग भी आ गए। अशोक खून से लथपथ भाई को उपचार के लिए अस्पताल ले आया, जहां डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed