{"_id":"94939a86a11579e6b312875dd43fc017","slug":"eve-teasing-with-a-women-at-humirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर आकर महिला को छेड़ा, रोकने पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर आकर महिला को छेड़ा, रोकने पर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 05 Nov 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के साथ उसी के घर में घुसकर छेड़खानी की गई। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे बेरहमी से पीट दिया। मामला हमीरपुर के सदर थाने का है। थाने के तहत एक महिला ने व्यक्ति पर अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला का कहना है कि चार नवंबर की शाम करीब 7 बजे नाहलवीं निवासी राज कुमार उसके के घर आया।
विज्ञापन
अकेला पाकर आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसने महिला की पिटाई कर दी और उसे जान से मारने की धमकियां दीं।
इसके बाद आरोपी यहां से चला गया। बाद में महिला ने परिजनों को इसकी सूचना दी। एसपी अजय बौद्ध ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मालमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन