फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eve teasing the youth of the young woman's beating

युवती बनी मर्दानी, मनचले की सरेबाजार की धुनाई!

Sat, 23 Aug 2014 07:52 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 07:52 PM IST
विज्ञापन
eve teasing the youth of the young woman's beating

हिमाचल जिला ऊना के लठियाणी बाजार में एक आशिक मिजाज युवक को युवती से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। अश्लील हरकतें करता देखकर युवती ने मर्दानी की तरह मनचले की खूब धुनाई की। युवती ने सरे बाजार युवक की चप्पलों से पिटाई की जिसके बाद आरोपी को माफी मांगकर अपनी जान बचानी पड़ी। युवक ने भी युवती पर हमले की कोशिश की। मगर युवती की हिम्मत के आगे उसकी एक न चली।

विज्ञापन


इसके चलते लोगों ने युवक को मौके पर धर लिया। हालांकि लोगों के हस्तक्षेप के चलते युवक ने युवती से माफी मांग कर अपनी जान छुड़ाई। हुआ यूं कि शनिवार को बाबा बालक नाथ के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं का एक निजी वाहन लठियाणी बाजार के बस अड्डे पर खड़ा हुआ और इसके बाद सभी समीप की दुकान में चायपान करने के लिए चले गए।
विज्ञापन


इस पूरे वाकये को देखने के बाद सभी स्थानीय लोगों ने युवती की हिम्मत की सराहना की। सभी का कहना था कि अब लड़कियां मर्दानी बन चुकी है और अपने ऊपर किसी भी तरह की गलत हरकत करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेबाजार माफी मांगकर बचाई जान

eve teasing the youth of the young woman's beating

इसमें एक युवती भी शामिल थी। इसी दौरान युवती को देखकर एक बाइक सवार युवक ने अपनी बाइक श्रद्धालुओं के वाहन के आगे खड़ी कर दी। इसके बाद युवक ने युवती को देखकर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। युवक की हरकतों को देखकर युवती भी हैरत में पड़ गई।

जब युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो युवती का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और युवक के आगे जाकर खड़ी हो गई। इसके बाद उसने अपने पैर से चप्पल खोलकर सरे बाजार में ही युवक की धुनाई कर डाली। जब तक युवक भागने का प्रयास करता, तब लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई।

स्‍थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे युवक को मौके पर ही धर दबोचा। इसके बाद युवक ने युवती से जनता के सामने ही माफी मांगकर अपनी जान बचाई। उधर बंगाणा थाना के कार्यकारी एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले के संदर्भ में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अगर किसी भी युवती की तरफ से शिकायत मिलती है तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed