{"_id":"58b1bb494f1c1b0511b250b3","slug":"engineering-student-killed-in-accident-at-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के पास खाई में लुढ़की सूमो, केरल के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनाली के पास खाई में लुढ़की सूमो, केरल के छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली के कोठी में एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। इसमें सूमो में सवार केरल निवासी इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई। जबकि हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक केरल के एलबस इंजीनियरिंग कॉलेज का एक दल मनाली टूअर पर था। सुबह आठ बजे यह दल टाटा सूमो से कोठी की ओर रवाना हुआ। लौटते समय वाहन कोठी मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जा लुढ़का।
विज्ञापन
इससे वाहन में सवार केरल निवासी 21 साल के राम नाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में केरल की अनुपमता और वाहन चालक कुंजलाल घायल हो गया। उधर, डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों के बयान और टाटा सूमो की मेकेनिकल रिपार्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने पर्यटकों से सूझबूझ के साथ ड्राइविंग करने और नदी किनारे न जाने की अपील की है।