फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Elderly are crossing the road by a truck and crushed

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला

Mon, 25 Aug 2014 09:58 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
Elderly are crossing the road by a truck and crushed

ऊना-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर दिलवां में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

विज्ञापन


जबकि मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुदेश कुमार निवासी बसालग तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा अपनी पत्नी के साथ शनिवार रात एचआरटीसी की बैजनाथ से दिल्ली जा रही बस में अंबाला जा रहे थे।
विज्ञापन


रात को बस दिलवां स्थित एक ढाबे के बाहर रुकी। इसी दौरान सुदेेश कुमार शौच करने के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान ऊना की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने गलत दिशा में जाकर सुदेश को टक्कर दे मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

Elderly are crossing the road by a truck and crushed

स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।

एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 279 एवं 304 के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

बीडीओ कार्यालय से हुए थे रिटायर
पुलिस के अनुसार रक्कड़ के गांव बसालग में रह रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी सुदेश कुमार अपनी पत्नी के साथ अंबाला में अपनी बहन के दामाद की मृत्यु पर शोक प्रकट करने जा रहा था। सुदेश बीडीओ कार्यालय अंब से 2000 में रिटायर हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed