आर्थिक तंगहाली से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिला के चरुडू गांव में शनिवार दोपहर बाद एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। आग से महिला 75 फीसदी तक झुलस गई है।
गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब लाया गया। जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। उधर, अंब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक चरुड़ू गांव की 30 वर्षीय प्रोमिला देवी पत्नी हरदीप सिंह हाउस वाइफ है। उसका पति पिछले कुछ महीने से रीढ़ की हड्डी की बीमारी से पीडि़त है और बिस्तर पर ही है। माना जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से भी महिला मानसिक तनाव में थी।
शनिवार दोपहर बाद प्रोमिला देवी ने अचानक खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। महिला के चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पाया।
आर्थिक तंगी में आकर उठाया ऐसा कदम
तब तक महिला बुरी तरह से झुलस चुकी थी। उसे 108 एंबुलेंस से अंब अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया, लेकिन प्रोमिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
प्रोमिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। बताया जा रहा है कि घर की आर्थिक स्थिति से तंग आकर प्रोमिला ने यह कदम उठाया है।
उधर, डीएसपी सागर चंद्र ने बताया कि महिला की ओर से आत्मदाह का प्रयास क्यों किया गया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।