{"_id":"5d6691618ebc3e93d02832d5","slug":"drunken-husband-attacked-wife-with-an-ax-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने शराब के नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति ने शराब के नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया लहूलुहान
Wed, 28 Aug 2019 08:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Aug 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के ऊना जिले के निकटवर्ती चताड़ा गांव में देर रात शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी के सिर पर कुल्हड़ी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चताड़ा वार्ड नंबर एक की दीपिका ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति ने शराब के नशे में उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोपी पति पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी लकी पुत्र गुलजारी लाल निवासी गांव चताड़ा जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन