फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Double Murder at Kotkhai, Shimla Police Arrest Accused Nepali from ISBT Shimla.

पत्नी-ससुर की हत्या कर हुआ फरार, पकड़े जाने पर किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 22 Mar 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई Updated Wed, 22 Mar 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Double Murder at Kotkhai, Shimla Police Arrest Accused Nepali from ISBT Shimla.

शिमला की कोटखाई तहसील के तहत क्यारी पंचायत की नेहर घाटी में नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके चाचा का कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद आरोपी फरार हो गया। मगर पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के भीतर दबोच लिया।

विज्ञापन


आरोपी को आईएसबीटी शिमला से गिरफ्तार कर कोटखाई पहुंचा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की महिला सहित तीन लोग बागवान महिला प्रोमिला के घर मजदूरी के लिए दो दिन पहले रविवार को पहुंचे थे।
विज्ञापन


सोमवार शाम तक जब बाहर नजर नहीं आए तो महिला कमरे में उनको देखने गई। प्रोमिला देवी ने कमरे में खून से सना एक शव पड़ा देखा। साथ खून से सनी मजदूर महिला तड़प रही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल महिला को उपचार के लिए कोटखाई पहुंचाया गया। लेकिन घायल ने अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया था। उनका तीसरा साथी मौके से फरार था। पुलिस ने सूचना के बाद चारों ओर नाकेबंदी की। आरोपी को शिमला के बस स्टैंड पर दबोच गया।

पकड़े जाने पर कबूल किया गुनाह, बताई हत्या की वजह

Double Murder at Kotkhai, Shimla Police Arrest Accused Nepali from ISBT Shimla.

पकड़े जाने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान नेपाली मूल के कमल बहादुर (40) और मृतकों की कमला (37) पत्नी कमल बहादुर व कमला चाचा श्याम लाल (50) के रूप में हुई है।

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर दिया है। हत्या का कारण दोनों मृतकों के बीच अवैध संबंध बताए गए। शवों का कोटखाई अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कोटखाई के थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर टीम के साथ मामले की जांच कर रहे है। डीएसपी ठियोग मनोज जोशी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed