{"_id":"17feda8c5397c15b4a4443ceb76e4312","slug":"dispute-over-night-shift-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट शिफ्ट बदलने पर हुआ खूनी संघर्ष, छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाइट शिफ्ट बदलने पर हुआ खूनी संघर्ष, छह जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 04 Jul 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना में एक निजी कंपनी में नाइट शिफ्ट बदलने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। देर रात हुए इस विवाद में छह लोग लहुलूहान हो गए। पुलिस के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र गगरेट के एक निजी उद्योग में कार्यरत कामगार के ये दो गुट तेजधार हथियार लेकर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
इस खूनी वारदात में आधा दर्जन के करीब मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गए। इन्हें घायल अवस्था में क्षेत्र के समीपवर्ती अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती घायलों में कुछेक मजदूरों को काफी गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रात्रि 10 बजे शिफ्ट बदलने को लेकर ये झगड़ा हुआ। इसके बाद एक गुट के कर्मचारी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर यहां आ गए। सभी डंडों से लैस थे। इन्होंने मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे गुट का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पहले मारपीट की।
विज्ञापन
फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर लिया गया है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है।