{"_id":"22285c74c77590262420ed3a4160f848","slug":"discrimination-with-sc-students-in-govt-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित बच्चों के साथ भेदभाव मामले में जांच तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित बच्चों के साथ भेदभाव मामले में जांच तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
Updated Sat, 27 Sep 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी के सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील के दौरान दलित बच्चों के साथ भेदभाव करने के मामले में जाचं तेज हो गई है।
विज्ञापन
कटौला क्षेत्र की माध्यमिक पाठशाला नेरी चाहल में मिड-डे-मील के दौरान दलित बच्चों के साथ भेदभाव करने के मामले में शनिवार को डीएसपी सरकाघाट व पधर पुलिस ने स्कूल में स्पॉट विजिट किया। हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस हर पहलु से गहन छानबीन कर रही है।
पुलिस ने शनिवार को डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया की अगुवाई में स्कूल जाकर स्कूल मैप, स्पॅट मैप और भोजन परोसने वाले स्थान का मैप तैयार किया और वीडियोग्राफी भी की। वहीं, पुलिस गवाहों, स्कूली बच्चों सहित स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर एसएमसी प्रधान ज्ञान चंद की अर्जी को आधार मानकर पुलिस सभी कानूनी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है। शनिवार को जिस स्थान पर दलित समुदाय के बच्चों को भोजन परोसने के लिए अलग बैठाया गया था और सामान्य बच्चों को अलग बैठाया गया था, दोनों स्थानों की अलग-अलग स्पाट मैपिंग और विडियोग्राफी पुलिस ने की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कई दिनों तक प्रशासनिक अधिकारियों के जांच के बाद शिकायतकर्ता ने कोर्ट नंबर एक में अपनी शिकायत दी थी। कोर्ट के आदेश पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एसपी मंडी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस मामले में हर पहलू पर गहनता से छानबीन कर रही है। मामले में पूछताछ जारी है।