घर के आंगन में बेटी को मिली दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पच्छाद के तहत डिंग्गर-किन्नर पंचायत के जनोट गांव में एक 7 वर्षीय बच्ची की जोहड़ में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक है।
मिली जानकारी के अनुसार जनोट गांव के सहदेव कुमार की 7 वर्षीय लड़की पायल घर के नजदीक बने जोहड़ के पास खेल रही थी। तभी अचानक खेलते वक्त नन्हीं बच्ची का पांव फिसल गया और वह जोहड़ में लुढ़क गई।
पिता सहदेव तथा ताया हरदेव को जैसे ही पता चला तो वह बदहवाश से जोहड़ की ओर दौड़ पड़े। बाद में अन्य ग्रामीणों की सहायता से बच्ची को जोहड़ से निकाला गया। बच्ची को फौरन 108 की सहायता से सराहां अस्पताल पहुंचाया गया। मगर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मातम में डूबा गांव
बता दें कि हाल ही में सराहां वामन द्वादशी मेले के दौरान हुए एक पिकअप हादसे में मारे गए दो स्कूली बच्चे भी जनोट गांव से ही संबंधित थे। मगर शनिवार को हुए इस हादसे से एक बार फिर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
लेकिन शनिवार को हुए हादसे ने कई खामियों को उजागर कर दिया। जानकारों का कहना है कि छह फुट से ज्यादा गहरे जोहड़ को खुला रखना लापवाही दर्शाता है। इसे अगर चारों ओर से कवर किया जाता तो शायद यह हादसा न होता।
उधर डीएसपी राजगढ़ बीएस बरागटा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।