फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dead body of lady recovered from forest in a bag

महिला की हत्या के बाद शव को बोरी में बंद कर जंगल में फेंका

Wed, 08 Nov 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 08 Nov 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
dead body of lady recovered from forest in a bag

विज्ञापन

नूरपुर थाना के जोंटा में अज्ञात लोगों की ओर से एक महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 



फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार जोंटा के जंगलों में स्थानीय लोगों को एक बोरी में बंद महिला का शव मिला, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव एक बोरी में बंद था, जिसे खोलने पर पाया गया कि महिला के शव को एक बेड शीट में लपेटा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला का शव काफी गल-सड़ गया है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतका महिला की उम्र 35 से 50 वर्ष के बीच थी। 

नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 तथा 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

नूरपुर उपमंडल के भदरोया में मिला शव

dead body of lady recovered from forest in a bag

इधर,  पुलिस चौकी कंडवाल के भदरोया में पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान मंदीप सिंह पुत्र कर्म चंद निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को गांववासियों ने सूचित किया कि भदरोया क्षेत्र में एक शव पड़ा है।

सूचना मिलते पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त करने के बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में धारा-174 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर मेघनाथ ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed