{"_id":"bad474b090ffcff50ac897ab5ae76e7a","slug":"cow-trafficking-case-at-nahan-police-arrest-a-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करी के आरोपी की हत्या मामले में एक धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गो तस्करी के आरोपी की हत्या मामले में एक धरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन, सराहां (सिरमौर)
Updated Mon, 19 Oct 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो तस्करी के पांच आरोपियों में से एक की पीट-पीटकर हत्या करने के पांच दिन बाद राजगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूरी कार्रवाई को गुपचुप तरीके से अंजाम दिया ताकि किसी तरह का बवाल न हो।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिस पिछले तीन दिनों से आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन सभी आरोपी भूमिगत हो गए हैं। रविवार को जैसे ही सूचना मिली तो एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, नाहन अस्पताल में भर्ती गो तस्करी के आरोपी घायल मोहम्मद नीशू, सलमान और गुलफाम ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि वे नोमान की हत्या करने वालों को पहचानते हैं। अगर पुलिस उनकी शिनाख्त परेड करवाती है तो वे पहचान सकते हैं।
विज्ञापन
उधर, राजगढ़ के डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि रविवार देर शाम हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गो तस्करी के आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।