फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   court extended judicial custody of baba amar dev

अभी जेल में ही रहेंगे बाबा अमरदेव, न्यायिक हिरासत बढ़ी

Thu, 15 Jun 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 15 Jun 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
court extended judicial custody of baba amar dev

रामलोक मंदिर के विवादित बाबा अमरदेव की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ गई है। अब बाबा को आगामी 24 जून तक हिरासत में रहना होगा। इससे पूर्व 14 जून तक न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद बाबा को कोर्ट में पेश किया जाना था लेकिन, बीमारी के कारण बाबा कोर्ट में पेश नहीं हो पाए। 

विज्ञापन


उनकी तरफ से मेडिकल प्रमाण पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुना दिया। रामलोक मंदिर परिसर में महिला पर हमले के मामले में बाबा के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। बाबा अमर देव को पूर्व में 14 जून तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश कोर्ट ने सुनाया था। 
विज्ञापन


जिसके बाद जेल में बाबा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दाखिल करवाया गया है। यहां भी बाबा की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को भी बाबा क्षेत्रीय अस्पताल में ही दाखिल थे। उधर, सीआईडी ने बाबा को 24 जून तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed