{"_id":"5dbd9bef8ebc3e93cd66d311","slug":"couple-commit-sucide-in-love-affair-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए प्रेमी जोड़े ने खुद को लगाया जहरीला इंजेक्शन, प्रेमिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आत्महत्या के लिए प्रेमी जोड़े ने खुद को लगाया जहरीला इंजेक्शन, प्रेमिका की मौत
Sun, 03 Nov 2019 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब(ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब(ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना के पुलिस थाना अंब के तहत मैड़ी में किराए के कमरे में रह रहे एक कथित प्रेमी जोड़े द्वारा आत्महत्या की कोशिश में प्रेमिका की मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो खुद ही उपचार के लिए अस्पताल में डॉक्टर के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
बहरहाल, पुलिस ने मौके पर से आत्महत्या के लिए प्रयोग किए गए जहरीले इंजेक्शन समेत सुसाइड नोट को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पर पंजाब के थाने में घर से भागने के मामले को लेकर शिकायत दर्ज है। दोनों शादीशुदा बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
युवक की पहचान जगसीर सिंह पुत्र नाजर निवासी गांव वीरेवाल जट्टां तहसील सरदूलगढ़ मानसा पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने शनिवार सुबह अपने भाई को व्हाटसएप पर सुसाईड करने की सूचना दी थी। सूत्रों के मुताबिक प्रेमिका ने भी इसी तरह का मेसेज परिजनों को किया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जगसीर सिंह (31) ने अंब के मैड़ी में अपनी प्रेमिका के साथ शुक्रवार को किराए पर कमरा लिया था। जिसमें शनिवार को जगसीर सिंह व उसकी प्रेमिका की जहरीला इंजेक्शन लेने से तबीयत बिगड़ गई। इस वारदात में प्रेमिका की मौत हो गई लेकिन जगसीर सिंह की जान बच गई। उसे लोगों ने बाद में बुरी तरह से लहूलुहान व बदहवास हालत में देखा।
घटना के बाद युवक डॉक्टर के पास दवाई लेने चला गया। जब चिक्तिसक ने उससे पूछा कि यह सब कैसे हुआ तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। जिसके बाद चिक्तिसक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट और इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिनको लेकर पुलिस जांच कर रही है।