फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Complaint in police after six days of molestation of schoolgirl

छात्रा से छेड़खानी की छह दिन बाद पुलिस में शिकायत, पढ़े पूरा मामला

Wed, 29 May 2019 10:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर/डरोह (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर/डरोह (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 May 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Complaint in police after six days of molestation of schoolgirl

धीरा उपमंडल के एक स्कूल में छात्रा से हुई छेड़खानी का मामला अब पुलिस ने दर्जकर लिया है। पुलिस ने मीडिया में आई खबर पर इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। उधर, छह दिन के बाद स्कूल प्रबंधन ने भी पुलिस में शिकायत कर दी है।

विज्ञापन


 स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा उपनिदेशक के पास भी बुधवार को शिकायत कर दी। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार धीरा उपमंडल के एक स्कूल में करीब छह दिन पहले छात्रा ने एक शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।

शिकायत स्कूल प्रबंधन तक पहुंच गई। लेकिन छह दिन तक स्कूल प्रबंधन लीपापोती ही करता रहा। सूत्रों की मानें तो बच्ची के गरीब होने के कारण आपसी समझौते के प्रयास चलते रहे।

विज्ञापन

मेरे पास स्कूल की शिकायत आई है

बात मीडिया में आते ही अब स्कूल प्रबंधन ने पुलिस व शिक्षा उपनिदेशक के पास शिकायत कर दी है, जबकि सूत्रों की मानें तो शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल प्रबंधन को मामले में खूब खरी खोटी सुनाई है। उपनिदेशक ने स्कूल प्रबंधन को साफ कह दिया कि वह छह दिन तक क्या करते रहे।

उसी दिन की शिकायत पुलिस में जानी चाहिए थी। लेकिन, स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले में की गई लीपापोती पर स्कूल मुखिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस पर विभाग भी कार्रवाई कर सकता है।

शिक्षा विभाग धर्मशाला के उपनिदेशक गुरदेव सिंह ने कहा कि स्कूल ने उनके पास बुधवार को शिकायत दी है। जबकि स्कूल प्रधानाचार्य को पहले ही दिन पुलिस में शिकायत करवानी चाहिए थी। कहा कि वह खुद वीरवार को स्कूल का दौरा कर मामले की जांच करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed