{"_id":"5e38195c8ebc3e7d63322e81","slug":"clash-between-two-workers-working-in-apple-orchard-one-killed-by-pickaxe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब बगीचे में काम करते भिड़े मजदूर, गैंती के वार से एक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेब बगीचे में काम करते भिड़े मजदूर, गैंती के वार से एक की हत्या
Mon, 03 Feb 2020 06:30 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 03 Feb 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेब बगीचे में काम करते नेपाली मूल के दो मजदूर किसी बात को लेकर आपस में भिड़ पड़े। तैश में आकर एक मजदूर ने दूसरे पर गैंती से वार कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जुब्बल के मुरल गांव में वारदात के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान चंद्र उर्फ रामू के रूप में हुई है। आरोपी दिनेश उर्फ टायसन से पुलिस पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि दोनों किस बात को लेकर भिड़ पड़े।
विज्ञापन
ये दोनों मजदूर मुरल निवासी दूला राम के बगीचे में काम करते थे। पुलिस के अनुसार गैंती के वार से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना जुब्बल में दी। जुब्बल से थाना प्रभारी नरेश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी रोहडू़ सुनील नेगी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बागवानों से भी अपील की कि वे प्रवासी मजदूरों का नजदीकी थाने और चौकियों में पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन