फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CID pasted notice in drug dealer's shop in Rajasthan Sikri

सीआईडी ने राजस्थान सीकरी में दवा विक्रेता की दुकान में चिपकाया नोटिस

Thu, 09 Dec 2021 10:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Dec 2021 10:25 PM IST
सार

हिमाचल, पंजाब के बाद राजस्थान में गुरुवार को राजस्थान के सीकरी में दवा विक्रेता की दुकान में नोटिस चस्पां कर दिए। जांच में सामने आया है कि संबंधित दवा विक्रेता को भी कंपनी के मालिक ने दवा की सप्लाई की थी।

विज्ञापन
CID pasted notice in drug dealer's shop in Rajasthan Sikri
सीआईडी ने दवा विक्रेता की दुकान में नोटिस चस्पां किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेसर्स जेनेट फार्मास्युटिकल्स कंपनी के दवा कारोबार से जुड़ी जांच परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। हिमाचल, पंजाब के बाद राजस्थान में गुरुवार को राजस्थान के सीकरी में दवा विक्रेता की दुकान में नोटिस चस्पां कर दिए। जांच में सामने आया है कि संबंधित दवा विक्रेता को भी कंपनी के मालिक ने दवा की सप्लाई की थी। ऐसे में अब जांच टीम ने दवा कंपनी के मालिक को पूछताछ के लिए शिमला मुख्यालय तलब किया है। फर्जी बिल के आधार पर दवाओं की अवैध बिक्री करने से जुड़े मामले में सीआईडी की एसआईटी को कई साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन


जांच में पाया गया है कि राजस्थान के सीकरी में भी दवा की सप्लाई हुई। ऐसे में अब छानबीन को आगे बढ़ाते हुए जांच टीम साक्ष्य जुटाने के लिए राजस्थान गई है। इस मामले में एक सप्लायर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। ऐसे में उसकी तलाश की जा रही है। ऑडिट के दौरान फर्म की संदिग्ध बिक्री पाई गई है। यह पाया गया कि एनडीपीएस दवाओं को बेचने के लिए फर्जी बिल तैयार किए थे। अभी तक पूरे मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। इनमें कंपनी का मालिक और मैनेजर शामिल हैं। सीआईडी के आग्रह पर गिरफ्तार चल रहे दोनों आरोपितों को रिमांड भी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed