फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CID interrogates four people in fake degree case in himachal

शिमला: फर्जी डिग्री मामले में चार लोगों से सीआईडी ने की पूछताछ

Mon, 04 Oct 2021 11:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Oct 2021 11:30 PM IST
सार

बता दें कि अभी तक जांच एजेंसी को 45 हजार से ज्यादा फर्जी डिग्रियाें के संबंध में साक्ष्य मिले हैं। इनकी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट भी पुष्टि कर रही है। ऐसे में अब जांच टीम जल्द चार्जशीट दाखिल करने के लिए भी कवायद में जुटी है।

विज्ञापन
CID interrogates four people in fake degree case in himachal
जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले की जांच में सीआईडी ने पिछले कुछ दिनों में चार लोगों से पूछताछ की है। इनमें कुछ विश्वविद्यालय के कर्मचारी-अधिकारी तो एक वह शख्स बताया जा रहा है, जिस पर फर्जी डिग्री लेने का शक है। बड़े चेहरों को गिरफ्त में लेने के बाद अब जांच टीम कड़ी से कड़ी मिलाने में जुटी है। सूत्रों के अनुसार जांच में अब एजेंटों के साथ-साथ खरीदारों पर भी फोकस किया जा रहा है, ताकि उनसे डिग्री की बिक्री के और साक्ष्य जुटाए जा सकें।

विज्ञापन


जिन मामलों में साक्ष्य मिल गए हैं, उनकी वित्तीय ट्रेल भी निकाली जा रही है। बता दें कि अभी तक जांच एजेंसी को 45 हजार से ज्यादा फर्जी डिग्रियाें के संबंध में साक्ष्य मिले हैं। इनकी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट भी पुष्टि कर रही है। ऐसे में अब जांच टीम जल्द चार्जशीट दाखिल करने के लिए भी कवायद में जुटी है। बता दें कि मुख्य आरोपी राजकुमार राणा के अलावा तीन दर्जन से ज्यादा लोगों से इस मामले में पूछताछ हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed