{"_id":"61df003aeb76de1829537fff","slug":"cid-action-arrested-agent-arrested-in-rohru-with-an-apple-worth-65-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईडी की कार्रवाई: 65 लाख का सेब लेकर फरार आढ़ती रोहड़ू में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीआईडी की कार्रवाई: 65 लाख का सेब लेकर फरार आढ़ती रोहड़ू में गिरफ्तार
Wed, 12 Jan 2022 09:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:52 PM IST
सार
सीआईडी की एसआईटी के प्रभारी पुलिस अधीक्षक वरिंद्र कालिया की अध्यक्षता वाली टीम ने आरोपी शशि महात्मा को रोहड़ू जाकर गिरफ्तार किया है। रोहडू़ में आरोपी का ठिकाना बताया जाता है। लंबे समय से सीआईडी उसे पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
फरार आढ़ती गिरफ्तार (सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने करीब 65 लाख रुपये का सेब खरीदकर फरार एक आढ़ती को रोहड़ू में जाकर पकड़ा है। यह कार्रवाई सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने की है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी आढ़ती को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी आढ़ती चेक बाउंस के आधा दर्जन मामलों में भी फंसा हुआ है।
विज्ञापन
सीआईडी की एसआईटी के प्रभारी पुलिस अधीक्षक वरिंद्र कालिया की अध्यक्षता वाली टीम ने आरोपी शशि महात्मा को रोहड़ू जाकर गिरफ्तार किया है। रोहडू़ में आरोपी का ठिकाना बताया जाता है। लंबे समय से सीआईडी उसे पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी। वह वर्ष 2019 से फरार था। कई बागवानों से ठगी करने के बाद उसके खिलाफ एसआईटी के पास मामला दर्ज था। इस ठगी में शामिल रहे कई अन्य लोगों के खिलाफ भी आगामी दिनों में कड़ी कार्रवाई संभावित है।
विज्ञापन