फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chit Fund company escaped after looting six crores of hundreds of people in hamirpur himachal

सैकड़ों लोगों के छह करोड़ लेकर चिटफंड कंपनी फरार

Wed, 06 Feb 2019 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 06 Feb 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Chit Fund company escaped after looting six crores of hundreds of people in hamirpur himachal

छह साल में आरडी और एफडी का पैसा दोगुना करने का लालच देकर चिटफंड कंपनी सैकड़ों लोगों के छह करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई है। सुजानपुर में वर्ष 2009 से संचालित निजी कंपनी का अधिकारी पैसे लेकर रफ्फू चक्कर हो गया है।

विज्ञापन


अधिकारी के खिलाफ पुलिस थाना सुजानपुर में एक पीड़ित उपभोक्ता ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब कंपनी के अफसर की तलाश में जुट गई है।  जिला मुख्यालय हमीरपुर में कंपनी की ब्रांच एक साल पहले ही बंद हो चुकी है।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एफडी पर ब्याज दर 11 फीसदी थी। शुरू में कंपनी ने कुछ लोगों को लाभ दिए। इससे लालच में आकर कई लोग कंपनी से जुड़ गए। पीड़ित संजीव कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी बिडसाई, आलमपुर ने शिकायत में कहा है कि उसकी तरह सैकड़ों लोगों ने जिंदगी भर की पूंजी लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में आधा दर्जन कंपनियों ने लगाई चपत

Chit Fund company escaped after looting six crores of hundreds of people in hamirpur himachal

कंपनी का अधिकारी रविंद्र कुमार सभी के करोड़ों रुपये लेकर फरार है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 

बीते तीन साल में जिला हमीरपुर में आधा दर्जन चिटफंड कंपनियां लोगों के करोड़ों रुपये डकार चुकी हैं। तीन कंपनियों के कार्यालय तो जिला मुख्यालय हमीरपुर में ही चल रहे थे। जहां वर्तमान में ताले लटके हैं।

कुछ मामलों में पुलिस आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल चुकी है। इसके बावजूद सबसे साक्षर जिला हमीरपुर के लोग राष्ट्रीयकृत बैंकों के बजाय चिटफंड कंपनियों में अपनी जमापूंजी जमा करवा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed