फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Child labor case busted at paonta sahib sirmour

बाल मजदूरी मामले का पर्दाफाश, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने की कार्रवाई

Sat, 10 Nov 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 10 Nov 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Child labor case busted at paonta sahib sirmour

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में चाइल्ड लाइन की टीम ने बाल मजदूरी के मामले का पर्दाफाश किया है। चाइल्ड लाइन टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम के साथ दी दबिश में बाल मजदूरी के दो मामले पकड़े हैं।

विज्ञापन


टीम ने दोनों ही बालकों को रेस्क्यू किया है। वहीं, श्रम करवाने वाले मालिकों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। इस अभियान में चाइल्ड लाइन की टीम ने स्थानीय पुलिस और श्रम निरीक्षक का भी सहयोग लिया। 
विज्ञापन

 
चाइल्ड लाइन की काउंसलर विनीता ठाकुर और सदस्य सुंदर सिंह की टीम ने 1098 पर शिकायत मिलने के बाद पांवटा क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान बाल श्रम कानून की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मामले में विश्वकर्मा चौक के पास 13 वर्ष के बच्चे से दिन में 12 घंटे तक घर में कार्य करवाने का मामला पकड़ा गया है। इस बारे मालिक से पूछताछ करने पर टीम को बताया गया कि इस बच्चे का चाचा हर माह मेहनताना की राशि लेते। 

Child labor case busted at paonta sahib sirmour

वहीं चाचा ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद मालिक ने बच्चे का मेहनताना बैंक खाते में जमा करवाने की बात कही। लेकिन वह इसका वह कोई प्रमाण नहीं दिखा पाया। इसके बाद मालिक को नोटिस जारी किया जा रहा है। बच्चे को उसके चाचा को सौंप दिया है। 
 
पांवटा के वार्ड-10 में एक व्यक्ति 12 वर्ष और 10 वर्ष के बच्चों से बाल मजदूरी करवा रहा था। घरेलू श्रम के मामले में टीम ने मौके पर पहुंची। इस दौरान श्रम निरीक्षक और पांवटा थाना पुलिस की भी सहायता ली गई।

दोनों मामलों में श्रम निरीक्षक ने नोटिस जारी कर दिए है। उधर, श्रम निरीक्षक पांवटा सोहन लाल झोल्टा ने पुष्टि की है। श्रम निरीक्षक ने कहा कि बाल श्रम के मामले में मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed