फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   child fall from fourth floor of khaneri hospital, rampur.

मां के सामने ही चौथी मंजिल से गिरा मासूम

Tue, 24 Feb 2015 10:49 AM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
child fall from fourth floor of khaneri hospital, rampur.

अस्पताल की चौथी मंजिल पर एक खिड़की के पास रखे बैंच पर खेल रहा एक मासूम अचानक नीचे गिर गया। इसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह सारा हादसा उसकी मां के सामने हुआ। मां बस बेटे की आखिर चीख ही सुन पाई।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल का है। यहां अस्पताल परिसर में सोमवार को खिड़की से गिरकर एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसकी पहचान सूर्यदेव पुत्र दोरजे नेगी ब्रौ निवासी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


सूर्यदेव अपने माता-पिता के साथ यहां पर आया था। जानकारी के अनुसार दोरजे नेगी की छोटी बेटी बीमार थी, जिसे दिखाने के लिए सभी अस्पताल आए थे। इसी बीच ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्ड्रन वार्ड के बाहर हुआ हादसा

child fall from fourth floor of khaneri hospital, rampur.

बताया जा रहा है कि दोरजे नेगी पर्ची बनाने के लिए लाइन में खड़ा हो गया और उनकी पत्नी चिल्ड्रन वार्ड जो कि चौथे फ्लोर में है वहां पर अपनी बेटी और बेटे को लेकर चली गई। सूर्यदेव की मां बेटी को गोद में लेकर पति का इंतजार कर रही थी।

इस बीच सूर्यदेव खेलते-खेलते वहां पर रखे बेंच पर चढ़ गया और एकाएक उसका संतुलन बिगड़ा और वह खिड़की से नीचे जा गिरा। चौथी मंजिल से नीचे गिरने पर वह लहूलुहान हो गया। एकाएक पूरे अस्पताल में शोर हुआ कि बच्चा खिड़की से गिर गया।

दोरजे को जब यह घटना पता चला तो उसे यकीन नहीं हुआ कि उसका बेटा चौथी मंजिल से गिर गया।

मौके पर ही मौत

child fall from fourth floor of khaneri hospital, rampur.

बच्चे को उठाकर जब लाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूर्यदेव रामपुर स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ता था। स्कूल में जैसे ही यह खबर पहुंची तो पूरा स्कूल शोक में डूब गया। स्कूल में आयोजित होने वाली फेयरवेल पार्टी को भी रद्द कर दिया गया है।

स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र वर्मा ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। सूर्यदेव के पिता दोरजे नेगी भी डीएवी स्कूल में कार्यरत हैं। एकाएक हुए इस हादसे से हर कोई सहम गया। खासकर दोरजे का पूरा परिवार इस हादसे से स्तब्ध है। हादसे की पुष्टि एसएमओ खनेरी अस्पताल डा. राजेद्र राणा ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed