फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cheating on the name of bank jobs at kangra.

बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आप भी रहें अलर्ट

Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा) Updated Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cheating on the name of bank jobs at kangra.
बेरोजगार युवाओं को बैंक में नौकरी देने के बहाने पैसे ठगने के आरोपी एक जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। - फोटो : Demo pic

बेरोजगार युवाओं को बैंक में नौकरी देने के बहाने पैसे ठगने के आरोपी एक जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पालमपुर में कंप्यूटर सेंटर चलाकर इस काम को अंजाम देता था। अब तक वह दर्जनों युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ चुका है।

विज्ञापन

 
पुलिस जानकारी के अनुसार पालमपुर के वार्ड नंबर सात में आरोपी मुरारी लाल निवासी देवधार थाना गोहर (मंडी) पिछले करीब सात महीनों से कंप्यूटर सेंटर चलाता है। वह वहां पर युवाओं को तीन से चार महीने की टाइपिंग की ट्रेनिंग देता था।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके बाद वह सेंटर में टाइपिंग सीख रहे युवाओं को बैंक में नौकरी देने का झांसा देता था। इसकी एवज में वह युवाओं से 20 से 50 हजार रुपये तक ऐंठ लेता था। उसके बाद वह युवाओं से उनके आधार कार्ड समेत प्रमाण पत्र भी लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाज के साथ काम करने वाले युवक ने किया भंडाफोड़

Cheating on the name of bank jobs at kangra.
बताया जाता है कि जालसाज ने कुछ ज्वानिंग लेटर भी दिए हैं।

प्रमाण पत्र आते ही वह युवाओं को एक बैंक की मुहर लगाकर ज्वाइनिंग लेटर देने की बात करता था। बताया जाता है कि जालसाज ने कुछ ज्वानिंग लेटर भी दिए हैं। आरोपी की इस करतूत की भनक वहां सेंटर में काम कर रहे एक युवक राजेश कुमार को लगी।

जालसाज ने इस युवक से भी पैसे ऐंठे थे। जब उसने नौकरी देने की बात कही तो वह उससे आनाकानी करने लगा। लिहाजा, युवक ने आरोपी मुरारी लाल की शिकायत पालमपुर पुलिस थाने में कर दी।

पुलिस ने शिकायत दर्ज करते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक बैंक की मुहर भी बरामद कर ली है। बताया जाता है कि अब तक पुलिस के पास करीब एक दर्जन युवाओं से ठगी होने के बात सामने आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed